जेएनयू परिसर का माहौल खराब करने वालों पर कार्रवाई करे प्रशासन: बीजेपी

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि कुछ लोग राजनीतिक रूप से संवेदनशील इस विश्वविद्यालय में माहौल खराब करने की कोशिश कर रहे हैं।

नई दिल्ली(नया भारत 24 ब्यूरो)दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय ( जेएनयू)के आवासीय परिसर की दीवारों पर कुछ अवांछित नारे लिखे पाए जाने की खबरों पर चिंता व्यक्त की है।उन्होंने कहा कि ऐसा लगता है कि कुछ लोग राजनीतिक रूप से संवेदनशील इस विश्वविद्यालय में माहौल खराब करने की कोशिश कर रहे हैं।

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने विश्वविद्यालय के कुलपति से मामले की जांच के आदेश देने और परिसर का माहौल खराब करने की कोशिश करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का आग्रह किया है।

बता दें कि जेएनयू के कावेरी हॉस्टल की दीवारों पर दलित विरोधी टिप्पणियां लिखे जाने का मामला सामने आया है।इस मामले पर वामपंथी संगठनों ने भी विरोध जताया है। वहीं प्रशासन की तरफ से अभी तक कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।