प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने कहा कि दिल्ली विधानसभा चुनाव कांग्रेस अकेले लड़ेगी, गठबंधन सिर्फ लोकसभा चुनाव के लिए था
नई दिल्ली( नया भारत 24 ब्यूरो)आम आदमी पार्टी के बाद अब दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने भी आगामी दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 अकेले लड़ने का ऐलान किया है।इससे पहले लोकसभा चुनाव के बाद आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष गोपाल राय ने भी दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 अकेले लड़ने का ऐलान किया था। फैसला दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष देवेन्द्र यादव ने कृष्णा नगर जिला कांग्रेस कमेटी की कार्यकारिणी बैठक को संबोधित करते हुए सुनाया है।
इस बैठक में प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि लोकसभा चुनाव में मिलें वोट प्रतिशत के बाद और संगठन को अधिक मजबूती देने के लिए आयोजित की जा रही जिला कांग्रेस कमेटियों की कार्यकारिणी बैठकों के बाद लोगों का रुझान कांग्रेस पार्टी की ओर बढ़ा है, क्योंकि कांग्रेस ही एक ऐसी राजनीतिक पार्टी है जो न सिर्फ दिल्ली बल्कि देश भर में हमेशा लोगों की आवाज बनकर उनकी समस्याओं, परेशानियों और जरुरतों के समाधान के लिए सड़क से संसद तक उनके हक की लड़ाई लड़ती आ रही है और हमारे नेता राहुल गांधी जी के देशहित में किए गए प्रयासों को कोई नकार नही सकता।
जिला अध्यक्ष गुरचरण सिंह राजू की तरफ से आयोजित बैठक में प्रदेश अध्यक्ष देवेन्द्र यादव के अलावा पूर्व प्रदेश अध्यक्ष चौ अनिल कुमार, दिल्ली सरकार के पूर्व मंत्री डा0 नरेन्द्र नाथ, कम्युनिकेशन विभाग के चेयरमैन एवं पूर्व विधायक अनिल भारद्वाज, पूर्व विधायक कुंवर करण सिंह, जिला आर्ब्जवर मौहम्मद उस्मान और केप्टन खविन्द्र सिंह, निगम पार्षद समीर मंसूरी, पूर्व निगम पार्षद चौ अजित सिंह, वरयाम कौर, बंसी लाल, रतन सिंह पंवार और चौ प्रेम, कम्युनिकेशन विभाग के वाइस चेयरमैन अनुज आत्रेय, हरीदत शर्मा और महिला कांग्रेस अध्यक्ष सुनीता सहित सभी ब्लाक अध्यक्ष, जिला व ब्लाक, अग्रिम संगठनों, सेल एवं विभागों के पदाधिकारी, कांग्रेस कार्यकर्ता और क्षेत्रीय लोग भी शामिल थे।
देवन्द्र यादव ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए साफ तौर बता दिया है कि दिल्ली में गठबंधन सिर्फ लोकसभा चुनाव तक था। आने वाले समय में होने वाले सभी चुनावों में कांग्रेस किसी के साथ मिलकर नही लड़ेगी। दिल्ली के मतदाताआें ने लोकसभा चुनाव में हमें वोट देकर जता दिया है कि उनका विश्वास पार्टी के साथ बना हुआ है। उनके विश्वास के साथ हम विधानसभा चुनावों में खाता ही नही खोलेंगे, बल्कि बहुमत की ओर भी बढ़ते दिखाई देंगे, क्योंकि गरीब, मध्यम वर्ग, पिछड़ा, एससी, एसटी, अल्पसंख्यक वर्ग सहित मजदूर, रेहड़ी पटरी, खोमचा वाले, युवा वर्ग और महिलाऐं बढ़ती मंहगाई और बेरोजगारी के कारण भाजपा और आम आदमी पार्टी से परेशान हो चुकी है। उन्हांने कहा कि हम लगातार बिजली पानी के संकट, जल भराव, जल निकासी, बिजली दरां में बढ़ोत्तरी आदि वर्तमान के मुद्दों पर भी लोगों के बीच पहुॅच रहे है।
देवन्द्र यादव ने कहा कि विधानसभा चुनावों के लिए बूथ स्तर पर हमारी तैयारी चल रही है। कांग्रेस का कार्यकर्ता घर-घर जाकर जहां लोगां को पार्टी से जोड़ने का काम कर रहा है, वहीं उनसे मिलकर उनकी समस्याओं, परेशानियों, क्षेत्र में कमियों और आने वाले समय में पार्टी के साथ उनकी क्या विचारधारा रहेगी, यह सब जानने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी का कार्यकर्ता जिला, ब्लाक, बूथ, गली, मौहल्ले तक पहुॅचकर भाजपा और आम आदमी पार्टी की नकारात्मक और भ्रष्टाचारी कार्यशैली और प्रशासनिक असफलताओं को लोगों को बता रहे है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में हमारा कार्यकर्ता और संगठन पूरी तरह से मजबूत दिखाई देगा।
देवेन्द्र यादव ने कहा कि जब से मुझे प्रदेश कांग्रेस की जिम्मेदारी मिली है, मैं अपने हर कार्यकर्ता से मुलाकात करके उनकी भावनाओं को जानने की कोशिश करता हूॅ। जिला व ब्लाक की हो रही बैठकों में कार्यकर्ताओं और नेताओं से चर्चा करके संगठन मजबूत करने के लिए क्या किया जा सकता, इस पर एकजुट होकर फैसला लें सके। उन्होंने कहा कि जो भी बैठकों में सलाह व मशवरा आऐगे, उस पर विचारधारा बनाकर बेहतर तरीके से काम किया जा सकता है। कार्यकर्ताओं और लोगों से चर्चा के बाद ही हम मजबूती के साथ लोगों की आवाज बन सकते है