खेलने से हमारे शरीर की शक्ति बढ़ती है और हम तंदुरुस्त रहते हैं: पप्पी कुमार

दयालपुर विद्यालय के छात्राओं कीर्ति प्रोग्राम खेलों इंडिया में भाग लिया 

नई दिल्ली(नया भारत 24 ब्यूरो)कीर्ति प्रोग्राम खेलों इंडिया के अंतर्गत चलाया गया है। भारत में खेल भावनाओं को बढ़ावा देने और नए टैलेंट को खोजने के लिए कीर्ति प्रोग्राम 09से 18साल तक के बच्चों के लिए आयोजित किए जाते हैं ताकि बच्चों के अंदर खेल के प्रति रुचि पैदा की जा सके।इस कार्यक्रम में 09साल से 18साल तक के बच्चों का फिजिकल फिटनेस असेसमेंट और कुछ गेम्स असेसमेंट किया जाता है।ताकि बच्चों के अंदर खेल के प्रति छुपी हुई रुचि को उजागर किया जा सके।इस प्रोग्राम में बच्चों को खेलों में आगे बढ़ने का मौका दिया जाता है।

कीर्ति प्रोग्राम के सेकंड फेज में दिल्ली नगर निगम प्रतिभा विद्यालय,दयालपुर प्रथम (पाली) की छात्राओं ने भाग लिया जिसमें उनका प्रदर्शन बहुत अच्छा रहा।कीर्ति प्रोग्राम मे 10 काउंटर्स बनाए गए थे। इन 10 काउंटर्स पर अलग अलग खेल गतिविधियां करवाई गई थी। हम लगभग प्रातः 8:30बजे बस द्वारा नेहरू स्टेडियम (कीर्ति प्रोग्राम) में पहुंच गए थे। बच्चों ने सबसे पहले काउंटर संख्या 01से शुरुआत की। इसी तरह बच्चें फिजिकल फिटनेस असेसमेंट देते हुए काउंटर संख्या 10तक पहुंच गए। जिनमे निम्न असेसमेंट किया गया=1.हाइट=इन सीएमएस,2.वेट=केजीएस, 3. सीट एंड रिच=इन सीएमएस,4. स्टैंडिंग वर्टिकल जंप=इन सीएमएस, 5. स्टैंडिंग ब्रॉड जंप=इन सीएमएस, 6. मेडिसिन बाल थ्रो=इन सीएमएस, 7. 30m स्प्रिट=इन सेकेंड ,8. 4×10m शटल रन=इन सेकेंड, 9. सीट अप्स=काउंट ,10. एंड्रांस (800m-U12,1600m-U14)=इन मिनट्स एंड सेकेंड।

इस कीर्ति प्रोग्राम में निगम विद्यालय, दयालपुर प्रथम ( पाली)की छात्राओं का प्रदर्शन काफी सराहनीय रहा और ज्यादातर काउंटर्स पर छात्राओं का प्रदर्शन बहुत अव्वल रहा। छात्राओं को विद्यालय स्तर पर भी बहुत प्रोत्साहित किया गया। विद्यालय खेल इंचार्ज पप्पी कुमार ने बच्चों जैसी ड्रेस पहनकर छात्राओं को बहुत प्रोत्साहित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी और कहा कि खेल हमें स्वस्थ रखने के साथ-साथ मानसिक, शारीरिक और सामाजिक विकास का भी माध्यम है।खेलने से हमारे शरीर की शक्ति बढ़ती है और हम तंदुरुस्त रहते हैं। इसके साथ ही हमें हर ऐतबार से मज़बूत भी बनता है. इसी लिए छात्रों को अपनी शिक्षा के साथ साथ कुछ समय खेल कूद में भी लगाना चाहिए.इस दौरान इस बात का खास ख्याल रखना चाहिए कि छात्र अपने स्कूल के टीम में खेले तो वो अपना नाम रोशन करने के साथ साथ स्कूल का नाम भी रोशन करता है.