महिला आरक्षण बिल लागू करवाने की मांग के लिए महिला कांग्रेस कार्यकर्ता का जंतर मंतर पर आंदोलन करेंगी

दिल्ली प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष पुष्पा सिंह ने कहा कि पिछले कुछ सालों से महिलाओं के प्रति अपराध लगातार बढ़ रहे है,हमारी 3 मांगे है, महिला आरक्षण बिल तुरंत लागू हो, ओबीसी महिलाओं को आरक्षण मिले और बढ़ती महंगाई को देखते हुए मोदी सरकार तुरंत महिला सशक्तिकरण के लिए बैंकों में पैसे डाले, महिलाओं को तुरंत सुरक्षा दें।

नई दिल्ली(नया भारत 24 ब्यूरो)दिल्ली प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष पुष्पा सिंह ने कहा कि महिला कांग्रेस कार्यकर्ता अखिल भारतीय महिला कांग्रेस अध्यक्ष श्अल्का लांबा की अध्यक्षता में महिला आरक्षण बिल लागू करवाने की मांग के लिए महिला कांग्रेस कार्यकर्ता 29 जुलाई को जंतर मंतर पर आंदोलन करेगी। उन्होंने बताया कि आरक्षण बिल की मांग के लिखे सभी राज्यों की महिला कांग्रेस कार्यकर्ता जंतर मंतर पहुंचकर अपनी आवाज को संसद तक पहुॅचाऐंगी। उन्होंने कहा कि जब तक महिला बिल को लागू नही होता हम अपना आंदोलन जारी रखेंगे और महिलाओं को न्याय और हक दिलाने के हर स्तर पर संघर्ष करेगे। 

पुष्पा सिंह ने कहा कि पिछले कुछ सालों से महिलाओं के प्रति अपराध लगातार बढ़ रहे है। मध्य प्रदेश, मणीपुर, हाथरस, कठुआ में हुए कांड और महिला पहलवानों के प्रति भाजपा सरकार का व्यवहार किसी से छिपे नही है। भाजपा सरकार ही है जो महिलाओं के अपराधियों को सरंक्षण और सुरक्षा देती है और उनको कोई कुछ बिगाड़ भी नही सकता। आंदोलन में यह भी अपील की जाऐगी कि महिलाओं को प्रताड़ित करने वाले दोषियों को सजा मिलनी चाहिए। 

पुष्पा सिंह ने कहा कि हमारी 3 मांगे है। महिला आरक्षण बिल तुरंत लागू हो, ओबीसी महिलाओं को आरक्षण मिले और बढ़ती महंगाई को देखते हुए मोदी सरकार तुरंत महिला सशक्तिकरण के लिए बैंकों में पैसे डाले, महिलाओं को तुरंत सुरक्षा दें। उन्होंने कहा कि इस देश व्यापी अभियान में देश की आधी आबादी महिलाओं की आवाज बनने के लिए दिल्ली महिला कांग्रेस की सभी पदाधिकारी, जिला अध्यक्ष, ब्लाक अध्यक्ष विधानसभा अध्यक्ष अपने कार्यकर्ताओं के साथ हिस्सा लेंगी। मेरो सभी बहनों से निवेदन है कि 29 जुलाई, सुबह 10 बजे जंतर मंतर पहुॅचे