दिल्ली कांग्रेस के सभी 258 ब्लॉकों में मासिक बैठक आयोजित , कई निर्णय लिए गए

प्रदेश अध्यक्ष देवेन्द्र यादव ने कहा कि संगठन को मजबूत बनाना, दिल्ली की चिंताजनक हालात और जनता की परेशानियों का हल निकालना ही कांग्रेस प्राथमिकता है।

नई दिल्ली(नया भारत 24 डेस्क)दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष देवेन्द्र यादव के नेतृत्व में आज दिल्ली कांग्रेस के 258 ब्लॉकों में मासिक बैठक आयोजित हुई। दर्जन भर बैठकों में प्रदेश अध्यक्ष ने ब्लाक कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि संगठन को मजबूत बनाना और दिल्ली की चिंताजनक हालात और जनता की परेशानियों का हल निकालना ही हमारी प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि दिल्ली के प्रत्येक बूथ पर संगठन को मजबूत बनाने का काम पिछले 3-4 महीनों कार्यकर्ता कर रहे है, जिसका कांग्रेस का एक-एक कार्यकर्ता संकल्प ले चुका है।

ब्लॉक कांग्रेस कमेटियों की बैठकों में जिला अध्यक्षों व ब्लाक अध्यक्षों के साथ पूर्व सांसद, पूर्व मंत्री, पूर्व विधायक, निगम पार्षद, पूर्व निगम पार्षद, विधानसभा और निगम प्रत्याशी, अग्रिम संगठनों, सेल एवं विभागों के चेयरमैन और पदाधिकारी, कांग्रेस कार्यकर्ता और भारी संख्या में क्षेत्रीय लोगों ने भी हिस्सा लिया।

देवेन्द्र यादव ने कहा कि ब्लॉक संगठन और बूथ स्तर पर कांग्रेस के विजन को दिल्ली के लोगों तक पहुॅचाने काम बूथ स्तर का जमीन से जुड़ा हुआ कार्यकर्ता लगभग 13000 बूथों पर सक्रियता के साथ काम कर रहा है। उन्होंने कहा कि बैठकों में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ क्षेत्रीय लोगों का स्वतः शामिल होने से साफ हो गया है कि दिल्ली के लोगों को भाजपा और आम आदमी पार्टी से मोह भंग हो गया है। दिल्ली की जनता पिछले 10 वर्षों से केन्द्र में भाजपा सरकार और दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार की जनविरोधी, गरीब विरोधी, जनता की समस्याओं के संबध में उदासीनता, नाकामी और प्रशासनिक विफलताओं से सबक ले चुकी है, कि दोनो दल सिर्फ चुनाव के समय वायदे करते है, सत्ता में आने पर उन्हें भूल जाने की इनकी आदत बन चुकी है।

देवेन्द्र यादव ने कहा कि कांग्रेस पार्टी लगातार अपना संगठन को मजबूत बनाने और कांग्रेस के विजन को दिल्ली के लोगों के घर तक पहुॅचाने का काम 2-3 महीने पहले ही शुरु कर चुकी है। उन्होंने भाजपा की झुग्गी विस्तार अभियान पर प्रहार करते हुए कहा कि यह अभियान चलाकर भाजपा झुग्गी वालों छलना चाहती हैं। क्या कभी भाजपा ने झुग्गी झौपड़ी, मलीन बस्तियों और जेजे कलस्टरों में रहने वालों के हक की बात की है। पिछले 10 वर्ष में दिल्ली में सैंकड़ों बार जेजे कलस्टर में रहने वालों को उजाड़ा गया तब भाजपा कहां थी, 15 वर्ष निगम में सत्तासीन होने और प्रधानमंत्री के स्वच्छता अभियान के बावजूद दिल्ली की झुग्गियों में जनसुविधाऐं तक नही है, नालियां न के बराबर है और जो कुछ सार्वजनिक शौचालय है वहां गंदगी और जानवरों को बसेरा है।

देवेन्द्र यादव ने कहा कि भाजपा और आम आदमी पार्टी की सड़कों आ चुकी लड़ाई से परेशान दिल्ली वाले फिर एक बार कांग्रेस की ओर देख रहे हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे अपने क्षेत्र के प्रत्येक मतदाता से सम्पर्क साधकर उसे कांग्रेस की भविष्य में बनने वाली सरकार की नीतियों और योजनाओं के बारे में बताऐं। हमारे नेता श्री राहुल गांधी जी की भारत जोड़ो यात्रा, न्याय यात्रा, कांग्रेस अध्यक्ष आदरणीय मल्लिकार्जुन खड़गे के कुशल नेतृत्व, कांग्रेस की विचारधारा और लोकसभा चुनाव के न्याय संकल्प पत्र के 5 न्याय में अधिग्रहित 25 गांरटियों को लोगों तक पहुॅचाए क्योंकि जिन राज्यों में कांग्रेस की सरकारें है वहां इन गारंटियों को जनता तक पहुॅचाने का काम जारी है।