प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष देवेन्द्र यादव ने कहा कि दोनो पार्टियों के कार्यकर्ताओं का भरोसा भाजपा और आम आदमी पार्टी से उठ चुका है।
नई दिल्ली(नया भारत 24 डेस्क)प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष देवेन्द्र यादव न आज कस्तूरबा नगर बुराड़ी और नजफगढ़ विधानसभा के आम आदमी पार्टी के पदाधिकारियों को कांग्रेस का पटका पहनाकर पार्टी की सदस्यता ग्रहण करवाई। इस मौके पर यादव ने कहा कि भाजपा और आम आदमी पार्टी की लड़ाई सड़कों पर दिखने के बाद दोनो पार्टियों के कार्यकर्ताओं का भरोसा भाजपा और आम आदमी पार्टी से उठ चुका है और पिछले 10 दिनों से लगातार भाजपा और आम आदमी पार्टी के लगभग 10 विधानसभाओं के इनके संगठन पदाधिकारी, पूर्व निगम पार्षद सहित जिला, ब्लाक व वार्ड स्तर के कार्यकर्ता कांग्रेस की सकारात्मक राजनीति, आदर्श और विचारधारा, कांग्रेस अध्यक्ष आदरणीय मल्लिकार्जुन खड़गे और हमारे जन प्रिय नेता, जन नायक राहुल गांधी के नेतृत्व से प्रभावित होकर कांग्रेस का दामन थाम रहे है।
इस अवसर पर कम्युनिकेशन विभाग के चेयरमैन और पूर्व विधायक श्री अनिल भारद्वाज, पूर्व विधायक चौ मतीन अहमद और एआईसीसी के सचिव अभिषेक दत्त, जिला अध्यक्ष सतबीर शर्मा मुख्य रूप से मौजूद थे।
कांग्रेस में शामिल होने वाले बुराड़ी विधानसभा के वार्ड 21 जहांगीर पुरी के पूर्व निगम प्रत्याशी शाहिद उस्मानी, पूर्व मंडल अध्यक्ष रजिया आलम, राजेश सागर, पुरषोतम, पूर्व बादली विधानसभा यूथ अध्यक्ष ताहिर अंसारी, उपाध्यक्ष मुकंद,नूर मौहम्मद, मैनूर, कस्तूरबा नगर से अजीत कुमार, अमोल पटिल, ओबीसी महासिचव आशा सैनी, बिशन सिंह, देविन्द्र कोली, इंदु राणा, जय चंद, जयपाल कैन, जमन सिंह बिष्ठ, जितेन्द्र कुमार सैनी, कंवरपाल कोली, किशन लाल, किशोरी लाल, लाला राम, लक्ष्मी, महेन्द्र कुमार कैन, मोहन लाल, मोहन लाल कोली, मुबारक खान, नीलम, नीरु, पूनम भंडारी, प्रवीन पीटर, प्रवीन कुमार, प्रेम चंद भारती, राजेश लेहर, राजेन्द्र कुमार, राजेन्द्र सैनी, राजेन्द्र सिंह, रवि, संजय सैनी, सत्यादेव सैनी, शंकर, सोहन लाल, सन्नी सिंह, सुरेश ठाकुर, टीकम सिंह, वेद प्रकाश विक्की और विनोद खुशवाहा भाजपा नजफगढ़ से डाक्टर सेल के चैयरमेन डाक्टर सतपाल भारद्वाज, धर्म सिंह, धर्मवीर सिंह, रामनिवास, कुलदीप भारद्वाज, सोनू शर्मा, एनसीपी के ओम प्रकाश सहरावत शामिल थे।
देवेन्द्र यादव ने आम आदमी पार्टी से आए कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि दोनो ही दलों ने दिल्ली को न केवल ठगा है बल्कि दिल्ली के विकास में दोनो दलों की रुचि नही है। उन्होंने कहा कि दिल्ली में आए दिन भाजपा व आप पार्टी के झगड़े से दिल्ली के विकास में न केवल रुकावट आई है बल्कि बड़े पैमाने पर प्रोजेक्ट भी रुके हुए है।
उन्होंने कहा कि भाजपा का एजेंडा केवल समाज में नफरत फैलाना है, वहीं दूसरी ओर दिल्ली सरकार विकास कार्य न होने का ठीकरा भाजपा पर फोड़कर अपनी जिम्मेदारी से भाग रही है। आतिशी और सौरभ भारद्वाज की रोज की नौटंकी से आम आदमी परेशान होकर कांग्रेस में शामिल हो रहे है। उन्होंने कहा कि दिल्ली नगर निगम का चुनाव लड़े व मौजूदा दोनो दलों के पदाधिकारी, पूर्व पार्षद व कुछ मौजूदा चुने हुए प्रतिनिधि कांग्रेस पार्टी में शामिल होना चाहते है, जिनसे लगातार उस क्षेत्र के सम्मानित नेता उनके सम्पर्क में है।