बाबरपुर ज़िला कांग्रेस कमेटी ने न्याय यात्रा को सफल बनाने के लिए कमर कस ली है।
नई दिल्ली(नया भारत 24 डेस्क)दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष देवेन्द्र यादव के मार्गदर्शन में दिल्ली न्याय यात्रा चल रही है, जिसमें जनता का भरपूर सहयोग मिल रहा है,ये विचार गौतमपुरी वार्ड से पूर्व प्रत्याशी एवं कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष रियासत साहिल ने संवादाता से बातचीत के दौरान व्यक्त किए।उन्होंने कहा कि हम बाबरपुर जिला अध्यक्ष राजकुमार जैन और कार्यकारी अध्यक्ष हाजी जरीफ के साथ मिला कर जिले के सभी नेताओं से मुलाकात कर रहे हैं और दिल्ली में कांग्रेस को कैसे मजबूत किया जाए इसके प्रयास जारी हैं।
उन्होंने कहा कि अब चूंकि दिल्ली में दिल्ली न्याय यात्रा चल रही है तो हम इसकी तैयारी में लगे हुए हैं.उन्होंने कहा कि हम कांग्रेस पार्टी और राहुल गांधी जी के सच्चे सिपाही हैं और सभी वर्गों के विकास के लिए सोचने वाली कांग्रेस पार्टी के लिए काम करते रहेंगे।उन्होंने सीलमपुर विधानसभा क्षेत्र के लोगों से अपील करते हुए कहा कि यह न्याय यात्रा हम सभी की यात्रा है इसमें अधिक लोगों को शामिल होना चाहिए।