सूत्रों के मुताबिक इस बार कांग्रेस अली मेहदी, महमूद खान, हाजी जरीफ, हरबंस कश्मीरी,फरहान खान भूरे, फिरोज खान आदि में से किसी एक नाम पर मुहर लगा सकती है।
नई दिल्ली(नया भारत 24 डेस्क)दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी का अल्पसंख्यक विभाग पिछले तीन महीने से भंग पड़ा है और अब कयास लगाए जा रहे हैं कि जल्द ही अल्पसंख्यक विभाग को नया चेयरमैन मिलने वाला है सूत्रों के मुताबिक इस बार दिल्ली कांग्रेस अली मेहदी, महमूद खान, हाजी जरीफ,फरहान खान भूरे, हरबंस कश्मीरी, फिरोज खान आदि में से किसी एक नाम पर मुहर लगा सकती है।
ज्ञात हो कि चेयरमैन पद के लिए दिल्ली कांग्रेस जल्दबाजी में कोई ऐसा कदम नहीं उठाना चाहती जिसका नुकसान उसे दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 में हो.एक अनुमान यह भी लगाया जा रहा है कि उत्तर पूर्वी दिल्ली के किसी कांग्रेस नेता को दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अल्पसंख्यक विभाग का चेयरमैन चुना जा सकता है क्योंकि मुस्तफाबाद वार्ड, बृजपुरी वार्ड, चौहान बांगर वार्ड, कबीर नगर वार्ड,और शास्त्री पार्क वार्ड, में कांग्रेस के पार्षद हैं और लोकसभा चुनाव में उत्तर पूर्वी दिल्ली में कांग्रेस पार्टी का वोट प्रतिशत बढ़ा है।
हालांकि, जिन इलाकों में कांग्रेस पार्टी मजबूत है, वहां उम्मीद की जा रही है कि इस बार दिल्ली विधानसभा चुनाव में कांग्रेस अपना खाता ज़रूर खोलेगी. विश्वसनीय सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, उपरोक्त नामों में से किसी एक नाम पर दिल्ली प्रदेश कोंग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग के चेयरमैन का ताज सजेगा यह तो समय ही बताएगा।