हजारों छात्रों ने भाग लिया और वरुण चौधरी द्वारा उठाए गए महत्वपूर्ण मुद्दों के प्रति अपना समर्थन व्यक्त किया।
नई दिल्ली(नया भारत 24 डेस्क) भारतीए राष्ट्रीय छात्र संगठन(एनएसयूआई)ने आज दिल्ली विश्वविद्यालय की आर्ट फैकल्टी में “दिल्ली विश्वविद्यालय बचाओ” मार्च का आयोजन किया, जिसका नेतृत्व राष्ट्रीय अध्यक्ष वरुण चौधरी ने किया,इस मार्च में हजारों छात्रों ने भाग लिया और वरुण चौधरी द्वारा उठाए गए महत्वपूर्ण मुद्दों के प्रति अपना समर्थन व्यक्त किया।
अपने भाषण में वरूण चौधरी ने शिक्षा की बढ़ती लागत, अयोग्य नियुक्तियां, नकली डिग्री धारकों की उपस्थिति, परिसर में उत्पीड़न और स्त्रीविरोधी रवैये, डर और हिंसा की बढ़ती संस्कृति जैसे प्रमुख मुद्दों को संबोधित किया।उन्होंने विश्वविद्यालय की लोकतांत्रिक और समावेशी भावना को बहाल करने के लिए एकजुट छात्र आंदोलन की महत्वपूर्णता पर जोर दिया।
एनएसयूआई की मजबूत स्थिति को आत्मविश्वास के साथ व्यक्त करते हुए, वरूण चौधरी ने कहा कि इस बार एनएसयूआई सभी चार डूसू सीटें जीतेगी और सभी छात्रों के लिए एक सुरक्षित, अधिक किफायती, और समावेशी दिल्ली विश्वविद्यालय सुनिश्चित करेगी।